आयेव सर्वश्रेष्ठ अफ्रीकी फुटबाल खिलाड़ी के लिए नामांकित

अक्रा, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। घाना फुटबाल टीम के उप-कप्तान आंद्रे देदे आयेव को अफ्रीका के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिए जाने वाले अवॉर्ड के लिए शीर्ष तीन खिलाड़ियों की सूची में जगह मिली है।

उनके अलावा इस सूची में गैबन के पियरे एमेरिक अयुबामेयांग और आइवरी कोस्ट के याया टूरे भी शामिल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अफ्रीकी फुटबाल महासंघ (सीएएफ) ने सोमवार को अवॉर्ड के लिए अंतिम सूची जारी की।

आयेव और टूरे इंग्लिश प्रीमियर क्लबों क्रमश: स्वांसी सिटी और मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलते हैं, जबकि अयुबामेयांग जर्मन क्लब बोरुसिया डॉर्टमंड से जुड़े हुए हैं।

विजेता की घोषणा सीएएफ से संबद्ध राष्ट्रीय परिसंघों के कोच और तकनीकी निदेशकों के मतों के आधार पर की जाएगी।

इसके अलावा अफ्रीकी देशों और क्लबों के लिए ही खेलने वाले खिलाड़ियों में से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को अलग से दिए जाने वाले अवार्ड के लिए भी तीन खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

इनमें अल्जीरिया के फुटबाल खिलाड़ी बगदाद बुआंगझा, तंजानिया के मुवाना एले समाता और कांगो के रोबेटे किडिआबा शामिल हैं।

विजेताओं के नामों की घोषणा अगले वर्ष सात जनवरी को नाइजीरिया के अबुजा शहर में की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493