मनोरंजन, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे शो ‘सिया के राम’ में राम का किरदार निभा रहे आशीष शर्मा का कहना है कि वह ऐतिहासिक शो में अपने किरदार से काफी खुश हैं और इस दौरान बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।
अभिनेता ने राम के किरदार में माथे पर लगे टीके के बारे में बताया, “यह टीका मेरी मां मेरे लिए लाई थी। वह इसे उत्तर में स्थित राम मंदिर से खास मेरे लिए लाई थी। मेरा परिवार मुझे राम का किरदार निभाते देख काफी खुश है।”
उन्होंने अपने किरदार के लुक के बारे में बताया, “लुक को देखा जाए तो राम को जिस तरह दिखना चाहिए, उसके लिए यह एकदम सही है। यह काफी राजसी लगता है और साथ ही इस लुक में शांति और स्थितरता भी झलकती है।”
टीवी शो ‘सिया के राम’ में रामायण को सीता के नजरिए से दिखाया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath