दुबई, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी और 17 बार के ग्रैंड स्लेम विजेता रोजर फेडरर 2016 में होने वाले रियो ओलम्पिक के बाद भी खेलना जारी रखेंगे।
फेडरर रियो ओलम्पिक तक 35 साल के हो जाएंगे। वह 2016 में होने वाले ओलम्पिक में एकल और मिश्रित युगल में हिस्सा लेंगे, लेकिन वह पुरुष युगल में खेलेंगे या नहीं इसका फैसला उन्होंने नहीं लिया है।
‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, “मैंने 2016 की तैयारी कर ली है।”
संन्यास की बात पर उन्होंने कहा, “मैंने अभी तक संन्यास के बारे में नहीं सोचा है। मेरे पास संन्यास के लिए कोई निश्चित तारीख नहीं है।”
भारत में इंटरनेशनल टेनिस प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे फेडरर ने कहा, “मेरा ध्यान आने वाले साल में अच्छे प्रदर्शन पर है।”
उन्होंने आगे कहा, “आस्ट्रेलिया ओपन मेरा लक्ष्य है। इसके बाद पूरा साल काफी व्यस्त है। इसलिए मैं बेहद खुश हूं और शारीरिक तौर पर फिट भी हूं।”
dharmpath.com dharmpath