भारत में अफगानिस्तान के राजदूत के भाई की हत्या

काबुल, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत में अफगानिस्तान के राजदूत शैदा मोहम्मद अब्दाली के बड़े भाई की कंधार प्रांत में गोली मार कर हत्या कर दी गई।

‘एकेआई’ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता समीम खपलवाक ने बताया, कंधार में सोमवार को एक मस्जिद में अब्दाली के भाई सरदार मुहम्मद खान की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

खपलवाक ने कहा कि पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

तालिबान ने फिलहाल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493