धनुष के साथ नजर आएंगी सामंथा

चेन्नई, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सामन्था रूथ प्रभु आगामी तमिल फिल्म ‘थंगा मगन’ में अभिनेता धनुष के साथ नजर आएंगी। उन्होंने तमिल अभिनेता के साथ दो अन्य फिल्मों के लिए भी हामी भरी है।

अभिनेत्री के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “वह त्रिमारन की दो भाग गैंगस्टर फिल्म ‘वाडा चेन्नई’ में काम करेंगी और उन्होंने एक और तमिल परियोजना पर करार किया है। इसका नाम अभी तय नहीं है। दोनों फिल्मों की शूटिंग अगले साल से शुरू होगी।”

सामन्था (28) फिलहाल तमिल फिल्म ‘देअर’, ’24’ और मलयालम फिल्म की रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं। तेलुगू में उनके पास ‘ब्रह्मोत्सवम’ और ‘ए आ ई ई’ जैसी फिल्में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493