कजाकिस्तान के साथ घनिष्ठ आर्थिक सहयोग चाहता है चीन : शी

इस मुलाकात के दौरान शी ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ आर्थिक सहयोग पर चर्चा की।

शी और मासिमोव वर्तमान में दूसरे विश्व इंटरनेट सम्मेलन में शामिल होने के लिए झेजियांग में हैं। राष्ट्रपति ने कजाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर मासिमोव को बधाई देते हुए कहा कि इस साल चीन और कजाकिस्तान के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी हुई है।

द्विपक्षीय सहयोग के लिए मजबूत आधार की सराहना करते हुए शी ने कहा कि चीन और कजाकिस्तान को ‘सिल्क रोड इकॉनोमिक बेल्ट’ पहल और ‘ब्राइट रोड स्ट्रेटेजी’ को लेकर एकजुट होना चाहिए। इसी के साथ शी ने उत्पादन क्षमता, संपर्क और व्यापार उदारीकरण क्षेत्र में सहयोग पर प्रकाश भी डाला।

बैठक के दौरान शी ने संगठित सीमा पार अपराध से निपटने के लिए संयुक्त प्रयासों और देशों के साथ सुरक्षा समन्वय पर भी बात की।

द्विपक्षीय संबंधों पर चीनी राष्ट्रपति के विचारों की तारीफ करते हुए मासिमोव ने कहा कि कजाकिस्तान ‘ब्राइट रोड स्ट्रेटेजी’ को ‘सिल्क रोड इकॉनोमिक बेल्ट’ अभियान के साथ जोड़ने के लिए काम कर रहा है। जिससे व्यापार, उत्पादन और बुनियादी ढांचे पर चीन के साथ सहयोग की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।

मासिमोव ने कहा कि कजाकिस्तान अगले साल होने वाले जी20 सम्मेलन की मेजबानी में चीन का समर्थन करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493