बिहार में 3 नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

जमुई, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के नक्सल प्रभावित जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से विस्फोटक और नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं।

जमुई के पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तथा जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नवाहर तथा मुडवाला जंगली क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरतार नक्सलियों की पहचान रविन्द्र साह, मदन साह और छोटू के रूप में की गई है। इनके पास से पांच डेटोनेटर, पांच न्योजल स्टिक तथा बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य बरामद किए गए हैं।

जयंतकांत ने बताया कि रविन्द्र और मदन पर जिले में 10 से ज्यादा नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493