कांग्रेस ने अरुणाचल राज्यपाल की राष्ट्रपति से शिकायत की

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा की शिकायत की। पार्टी ने कहा कि राजखोवा राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस ने बुधवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ज्योति प्रसाद राजखोवा की शिकायत की। पार्टी ने कहा कि राजखोवा राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मिला। उनसे कहा गया कि केंद्र के इशारे पर राज्यपाल अरुणाचल सरकार को अस्थिर कर रहे हैं।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने संवाददाताओं से कहा कि इस तरह के असंवैधानिक कदम आज से पहले देश में कभी नहीं उठाए गए।

आजाद ने कहा, “यह अफसोस की बात है कि केंद्र सरकार के इशारे पर अरुणाचल के राज्यपाल असंवैधानिक काम कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि अरुणाचल विधानसभा का सत्र 14 जनवरी से होना है। लेकिन, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से सलाह किए बगैर खुद से इसे 16 अगस्त को बुला लिया।

आजाद ने कहा कि राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष को भी हटाना चाहा, जबकि अध्यक्ष के पास विधानसभा के बहुमत का समर्थन है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्यपाल ने बिना मुख्यमंत्री की जानकारी के केंद्रीय बलों की मांग भी कर डाली।

आजाद ने कहा, “इस संवेदनशील सीमावर्ती राज्य में एक चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है।”

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493