नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत के नामचीन अमूर्त (एब्सट्रैक्ट) चित्रकार वासुदेव एस. गायतोंडे को अपनी एक पेंटिंग के लिए मुंबई में हुई क्रिस्टी की नालामी में 29.30 करोड़ रुपये मिले हैं। पेंटिंग को शीषर्क नहीं दिया गया है।
बोली, विक्रय अनुमान से भी काफी ऊंची कीमत पर शुरू हुई और इसने भारत में 2013 में क्रिस्टी की उद्घाटन बिक्री में कलाकार द्वारा निर्धारित 23.70 करोड़ रुपये के पूर्व नीलामी रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
ताजमहल होटल में नीलामी के बाद वर्ल्ड आर्ट के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख विलियम रॉबिंसन ने कहा, “हमारा प्रयास है कि हम अपने ग्राहकों को प्रतिस्पर्धात्मक कीमत पर सर्वश्रेष्ठ कला प्रदान करें।”
रॉबिंसन ने आगे कहा, “73 प्रतिशत से अधिक पेंटिग्स अनुमानित कीमत से ऊंचे मूल्य पर बिकीं। हर बिक्री के बाद हमारे ग्राहकों की संख्या बढ़ती जा रही है।”
दुनिया के सबसे बड़े नीलामीकर्ता क्रिस्टी ने नीलामी में 97.69 करोड़ रुपये की शानदार बिक्री की।
नीलामी में पहली बार क्लासिकल आर्ट वर्क को भी रखा गया था। मंगलवार को बिके क्लासिकल आर्ट वर्क को निर्यात नहीं किया जा सकता, हालांकि उन्हें भारत में अदला-बदली किए जाने की इजाजत है।
नीलामी में 75.6 करोड़ रुपये के बिक्री पूर्व अनुमान से भी अधिक कमाई हुई और यह अब तक भारत में हुई किसी भी नीलामी में सर्वाधिक कीमत की नीलामी बन गई है।
dharmpath.com dharmpath