जब वरुण ने भारती को उठा लिया

मुंबई, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। बिग स्टार एंटरटेनमेंट पुरस्कार 2015 समारोह में यहां अभिनेता वरुण धवन ने हास्यकलाकार भारती सिंह को अपने हाथों में उठा लिया, जिसे देखकर सब हैरान रह गए।

वरुण ने ‘बिग स्टार मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर इन थ्रिलिंग रोल (मेल)’ और ‘बिग स्टार मोस्ट एंटरटेनिंग एक्टर इन एन एक्शन रोल (मेल)’ का पुरस्कार जीता और इस खुशी से उत्साहित अभिनेता ने शो की मेजबान भारती को उठा लिया।

फिल्म ‘एबीसीडी 2’ के अभिनेता ने भारती के साथ मंच पर नृत्य भी किया। जब, वरुण मंच पर अपना पुरस्कार लेने गए, तो भारती ने उनसे साथ में नृत्य करने का अनुरोध किया था।

वरुण ने आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ के गाने ‘मन मा इमोशन जागे रे’ के दौरान नृत्य करते हुए भारती को उठा लिया।

रविवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में भारती और मनीष पॉल ने मेजबानी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493