नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह धुंध भरी रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के अधिकतर हिस्सों में आसमान साफ रहेगा लेकिन कुछ क्षेत्रों में धुंध छाई रहेगी।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। यहां सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 94 प्रतिशत दर्ज की गई।
राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath