रियो डी जनेरियो, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। लियोनाडरे डी ड्यूस 2016 रियो ओलम्पिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले ब्राजीलियाई तैराक बन गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बुधवार को सांता काटारिना प्रान्त के पालहोका में हुई 200 मीटर बैकस्ट्रोक तैराकी स्पर्धा में ड्यूस ने एक मिनट 57.43 सेकेंड समय के साथ ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया।
इस स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने की समय सीमा 1 मिनट 58.22 सेकेंड है।
ग्लोबो अखबार ने ड्यूस के हवाले से लिखा है, “मैं बहुत खुश हूं। यह साल काफी व्यस्त रहा और 2015 के अंतिम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना काफी संतोषजनक है।”
अगले साल होने वाले ओलम्पिक के लिए ब्राजील दो ही खिलाड़ियों को नामांकित कर सकता है। ड्यूस तभी अपनी जगह बचा सकते हैं जब प्रतियोगिता में मौजूद दो अन्य और तैराक उनसे बेहतर समय नहीं निकाल सकेंगे।
ड्यूस 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में भी नजर आएंगे।
ओलम्पिक खेलों का आयोजन अगले साल 5 अगस्त से 21 अगस्त तक किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath