तबला वादक शंकर घोष अब भी कोमा में

कोलकाता, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिग्गज तबला वादक शंकर घोष अब भी कोमा में हैं, हालांकि उनके सभी अंग ठीक से काम कर रहे हैं।

दिग्गज तबला वादक के बेटे और एक नामचीन तालवादक विक्रम घोष ने गुरुवार को फेसबुक पर लिखा, “दुनियाभर से बाबा (शंकर घोष) के लिए दुआएं, शुभकामनाएं मिल रही हैं। हम चाहते हैं कि वह जल्द ठीक हों, क्योंकि सभी जानते हैं कि वह एक योद्धा हैं।”

दिल से जुड़ी समस्या के कारण एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सोमवार को उनकी सेहत और बिगड़ गई।

वह आईसीयू में निरंतर निगरानी में थे और बुधवार को कोमा में चले गए।

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के फरु खाबाद घराना के 80 वर्षीय दिग्गज की अस्पताल में एंजियोप्लास्टी भी हुई थी, जहां उन्हें तीन दिन पूर्व दाखिल किया गया था।

घोष को 1999-2000 में प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493