हम फाइनल के हकदार हैं : मातेराजी

कोलकाता, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के फाइनल में पहुंचने वाली चेन्नइयन एफसी के कोच मार्को मातेराजी का कहना है कि उनकी टीम फाइनल में खेलने की हकदार है। चेन्नइयन ने सेमीफाइनल के दोनों चरणों के कुल 4-2 की बढ़त के साथ एटलेटिको दे कोलकाता को हरा फाइनल में प्रवेश किया।

चेन्नइयन एफसी हालांकि लीग के सेमीफाइनल के दूसरे चरण के मैच में एटलेटिको से 2-1 से हार गई थी लेकिन उसने पहले चरण के मैच में एटलेटिको को 3-0 से हराया था, जिसका फायदा उसे मिला।

फाइनल में चेन्नइयन का मुकाबला एफसी गोवा के होगा।

मैच के बाद मातेराजी ने कहा, “लीग के बीच मे कुछ मैच हारने के बाद हमने अपनी कमजोरी और ताकत पर ध्यान दिया। हमने सही समय पर अच्छा खेल खेला। हम फाइनल में पहुंचने के हकदार थे। हमें फाइनल का लुत्फ उठाना होगा।”

मैच को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा, “जब एटलेटिको ने पहला गोल किया तो मैं घबरा गया था।”

मातेराजी ने अपने क्लब के गोलकीपर एडल बेटे के शानदार खेल की तारीफ ्र की और साथ ही उन्होंने एटलेटिको के स्ट्राइकर इयन ह्यूम को लीग में 11 गोल करने पर बधाई भी दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493