डॉर्टमंड, बर्लिन, स्टटगार्ट जर्मन कप के अंतिम-8 में

बर्लिन, 17 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मन कप के अंतिम-8 में बोरुसिया डॉर्टमंड, हेरथा बर्लिन, स्टटगार्ट ने अपनी जगह पक्की कर ली है।

बोरुसिया ने ऑग्सबर्ग पर 2-0 से जीत दर्ज कर अंतिम-आठ में प्रवेश किया तो वहीं बर्लिन ने नूरेमबर्ग को 2-0 से हराकर अपनी जगह पक्की की। एक और मुकाबले में स्टटगार्ट ने ब्रंजविक को कड़े संघर्ष के बाद 3-2 से शिक्सत दे कर अंतिम आठ में जगह बनाई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बोरुसिया की तरफ से दूसरे हाफ में पिअर एमेरिक एयुबामेयांग और हेनरिख मखहितारयान ने गोल कर टीम को जीत दिलाई।

एमेरिक ने 40वें मिनट में और हेनरिख ने 66वें मिनट में गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्टटगार्ट और ब्रंजविक के बीच हुए मैच में फैसला अतिरिक्त समय में हुआ।

बर्लिन और ऑग्सबर्ग के बीच हुए मुकाबले में बर्लिन की तरफ से व्लदिमीर डारिडा ने टीम के लिए पहला गोला किया। उसके बाद एंथोनी ब्रूक्स ने दूसरा गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद कोई गोल नहीं हुआ और बर्लिन ने मैच अपने नाम कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493