अभियोजन कार्यालय से रॉबर्ट होल्जनेटर ने इन दोनों संदिग्धों की नागरिकता उजागर करने से इंकार कर दिया। इस संबंध में सिर्फ इतना ही बताया गया कि ये मध्य-पूर्व से पहुंचे।
आस्ट्रिया के समाचार पत्र ‘क्रोनेन जेटुंग’ ने इन संदिग्धों को अल्जीरिया और पाकिस्तानी पृष्ठभूमि के साथ फ्रांस का नागरिक बताया है।
इन संदिग्धों ने शरणार्थियों के रूप में जाली सीरियाई पासपोर्ट के साथ अक्टूबर में ग्रीस के लेरोस के जरिए यूरोप में प्रवेश किया।
फ्रांस की खुफिया एजेंसियों की मदद से इन संदिग्धों की गिरफ्तारी हुई। होल्जेटनर ने कहा कि आस्ट्रियाई और फ्रांस प्रशासन पेरिस हमले में इन संदिग्धों की संलिप्तता की जांच कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath