रितेश देशमुख 37 के हुए, बॉलीवुड न दी बधाई

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख शुक्रवार को 37 साल के हो गए और इस खुशी के मौके पर उन्हें अपने दोस्तों और बॉलीवुड के अपने सहकर्मियों से ढेरों शुभकामनाएं मिली हैं।

अभिषेक बच्चन, राधिका आप्टे और फरहान अख्तर जैसे सेलेब्रिटीज से लेकर रितेश की पत्नी जेनेलिया और उनके कई अन्य शुभचिंतकों ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी।

जेनेलिया देशमुख : पूरी दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा व्यक्ति को जन्मदिन की बधाई। मैं तुम्हें बेहद चाहती हूं।

अभिषेक बच्चन : मेरे दो पसंदीदा, मेरे प्यारे जॉन अब्राहम और मेरे छोटे भाई रितेश देशमुख को जन्मदिन मुबारक।

फरहान अख्तर : जन्मदिन मुबारक रीतेश देशमुख। बड़ी सी झप्पी दोस्त। चमकते रहो।

विवेक ओबरॉय : जन्मदिन मुबारक भाऊ रितेश देशमुख। मस्तीभरे साल के लिए शुभकामनाएं। प्यार।

सुजॉय घोष : जन्मदिन मुबारक रितेश देशमुख। केक खाओ और खुश रहो।

राणा दुग्गुबती : जन्मदिन मुबारक भाई रीतेश देशमुख। एक ‘आर डी’ की ओर से दूसरे ‘आर डी’ को हमेशा प्यार।

आयुष्मान खुराना : रितेश देशमुख, हैप्पी हैप्पी भाऊ।

तुषार कपूर : जन्मदिन मुबारक ‘कूल विलेन’। मस्ती करो। तुम्हारा दिन शानदार बीते।

ईशा गुप्ता : मेरे पसंदीदा सह-अभिनेता को जन्मदिन की बधाई। रितेश तुम गजब के हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493