मप्र के सभी कॉलेज में एनसीसी यूनिट होगी

भोपाल, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सभी कालेज में एऩ सी़ सी़ यूनिट स्थापित की जाए। यह निर्देश उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने उच्च शिक्षा विभाग की परामर्शदात्री समिति की बैठक में दिए।

गुप्ता ने इस बैठक में कहा कि सभी कलेज में बाउण्ड्री वाल प्राथमिकता से बनवाई जाए। इसके साथ ही सभी नव-निर्मित छात्रावास शीघ्र प्रारंभ किए जाएं। गुप्ता ने उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक से सीधे कहा है कि वे टूर-प्रोग्राम प्रतिमाह उन्हें भेजें।

उन्होंने विभाग की आगामी योजना बताते हुए कहा कि 2395 सहायक प्राध्यापक की भर्ती मध्यप्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा शीघ्र कराई जाएगी और कलेज के विद्यार्थियों को खाली समय में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बैठक में मौजूद विधायक क़े डी़ देशमुख, रामकिशन पटेल, सोहनलाल वाल्मीकि और संगीता विजय चारेल ने सुझाव दिए। वहीं उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त उमाकांत उमराव ने विश्व बैंक परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493