उप्र में धूप, ठंड से राहत

लखनऊ, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड और शीतलहर से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट का अनुमान जताया है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों में हालांकि मौसम में बदलाव आएगा और शीतलहर बढ़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शुक्रवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री, कानपुर का 10.2 डिग्री, गोरखपुर का आठ डिग्री, इलाहाबाद का 11 डिग्री और झांसी का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493