राजशेखरन केरल भाजपा के नए अध्यक्ष (लीड-1)

तिरुवनन्तपुरम, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। पूर्णकालिक प्रचारक राजशेखरन को शुक्रवार को केरल भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजशेखरन को अध्यक्ष नियुक्त किया जाना भाजपा कार्यकर्ताओं को हैरान करने वाला है।

दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आरएसएस के पूर्णकालिक प्रचारक राजशेखरन के नाम की घोषणा की गई।

यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को इस बात की जानकारी नहीं थी कि हिन्दू ऐक्य वेदी संगठन के महासचिव कुम्मानम राजशेखरन पार्टी के नए प्रमुख होंगे।

पत्रकार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक (स्वयंसेवक) बने राजशेखरन बुधवार को 63 वर्ष के हो गए।

केरल में कोट्टायम जिले के अयमानम में जन्मे राजशेखरन ने पत्रकारिता में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के दो वर्ष बाद उन्होंने भारतीय खाद्य निगम में पूर्णकालिक नौकरी शुरू की।

उन्होंने एक दशक तक नौकरी करने के बाद राजनीति में कदम रखा। वह 1987 के विधानसभा चुनाव में हिंदू मुन्नानी के उम्मीदवार के रूप में मैदान में थे। वह बाद में आरएसएस के पूर्णकालिक प्रचारक बन गए।

भाजपा केरल में अपना खाता खोलने की इच्छुक है।

यहां राज्य विधानसभा चुनाव में छह महीने से भी कम समय बाकी रह गया है, और राजशेखरन को पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा नेताओं को उम्मीद है कि राजशेखरन राज्य में विभिन्न हिंदू संगठनों को पार्टी के साथ जोड़कर 140 सदस्यीय विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

राजशेखरन दिल्ली से यहां पहुंचने के तत्काल बाद पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार देर शाम अपना प्रभार संभालेंगे।

राजशेखरन, वी. मुरलीधरन का स्थान लेंगे, जो दो कार्यकाल तक यहां पार्टी के राज्य प्रमुख रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493