वाशिंगटन, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। कैलिफोर्निया में पिछले दिनों पत्नी संग मिलकर एक आतंकवादी हमले को अंजाम देने वाले पाकिस्तानी मूल के सैयद रिजवान फारूक के एक पड़ोसी व दोस्त को आतंकवादियों को मदद मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि एनरिक मार्कीज व फारूक ने 2011 में दक्षिणी कैलिफोर्निया में आतंकवादी हमलों की साजिश रचनी शुरू की थी, लेकिन वे इन हमलों को अंजाम नहीं दे पाए। उन्होंने रिवरसाइट कम्युनिटी कॉलेज पर हमला करने के बारे में भी सोचा था।
मार्कीज को शुक्रवार को एक अदालत में पेश किया गया। इस दौरान उसने कहा कि वह स्वयं पर लगे आरोपों से वाकिफ है और उसकी जमानत पर सोमवार को सुनवाई होनी है।
उल्लेखनीय है कि फारूक और पाकिस्तानी मूल की उसकी पत्नी तशफीन मलिक ने दो दिसंबर को कैलिफोर्निया राज्य के सान बर्नार्डिना शहर में स्थित इनलैंड रीजनल सेंटर पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं, जिसमें 14 लोग मारे गए थे और 22 अन्य लोग घायल हुए थे। फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) इस घटना की जांच एक आतंकवादी हरकत के रूप में कर रही है।
अधिकारियों के अनुसार, मार्कीज ने उन दो राइफल को अवैध रूप से खरीदा था, जिनका इस्तेमाल कैलिफोर्निया हमले में उस युगल ने किया था।
फारूक के पड़ोसी व दोस्त मार्कीज ने अधिकारियों को बताया कि दोनों ने 2013 में एक-दूसरे से संपर्क तोड़ लिया था और उन्होंने हमलों की योजना बनाना बंद कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath