नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। पेरिस में आयोजित जलवायु परिवर्तन सम्मेलन समाप्त हो चुका है, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इसको लेकर अभी भी काफी गंभीर हैं। वह जल्द ही डिस्कवरी चैनल के जलवायु परिवर्तन पर आधारित कार्यक्रम ‘रनिंग वाइल्ड विद बीयर ग्रिल्स’ में दिखाई देंगे।
जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर आधारित इस 1 घंटे के कार्यक्रम में ओबामा ‘मैन वर्सिस वाइल्ड’ कार्यक्रम के प्रेसेंटर बीयर ग्रिल्स के साथ के दिखाई देंगे। यह कार्यक्रम 31 दिसंबर को रात 10 बजे प्रसारित किया जाएगा।
कार्यक्रम में ओबामा और बीयर ग्रिल्स घने जंगलों से गुजरते हुए ग्लेशियर पर्वतों की यात्रा करते हुए देखे जाएंगे।
इस कार्यक्रम में ओबामा राष्ट्रपति के रूप में अपने कर्तव्यों, परिवार के प्रति अपना प्यार और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के साथ अपनी कुकिंग और सेल्फी स्किल्स जैसी कई गतिविधियां करते हुए दिखाई देंगे।
दक्षिण एशिया डिस्कवरी नेटवर्क्स के महाप्रबंधक राहुल जौहरी ने बातया, “दुनिया की दो सबसे मशहूर हस्तियां बराक ओबामा और बीयर ग्रिल्स का इस कार्यक्रम में साथ आना भारतीय दर्शकों के लिए भी शानदार अनुभव होगा।”
इस यात्रा में ओबामा सालमन मछली का स्वाद और अलास्का के घने जंगलों का अनुभव लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को ग्लोबल वार्मिग और उसके प्रभावों की जानकारी देना है।
dharmpath.com dharmpath