उप्र : मुख्यमंत्री अखिलेश पत्नी संग आधा घंटा लिफ्ट में फंसे रहे

लखनऊ, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई। शुक्रवार को एक कार्यक्रम से लौटकर आ रहे अखिलेश विधानसभा की लिफ्टि में फंस गए। उनके साथ उनकी पत्नी डिम्पल यादव भी थीं।

दोनों करीब आधा घंटा तक लिफ्ट में फंसे रहे। इस घटना की सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया। आधा घंटा बाद लिफ्ट काटकर उन्हें निकाला जा सका।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बाल संसद से लौट रहे थे, तभी वह और उनकी पत्नी डिम्पल यादव विधानसभा की लिफ्ट में फंस गए।

दोनों को निकालने के लिए 15-30 मिनट तक कड़ी मशक्कत की गई। करीब 30 मिनट बाद लिफ्ट काटकर उन्हें सुरक्षित निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक, लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण यह घटना घटी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493