बिहार में शाहरुख की ‘दिलवाले’ का विरोध

पटना, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘दिलवाले’ का बिहार के कई क्षेत्रों में लोगों ने विरोध किया। विरोध प्रदर्शन के कारण पटना जिले के एक सिनेमाघर में फिल्म को रोकना पड़ा।

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने राजधानी पटना से सटे बिक्रम के ममता चित्र मंदिर में फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ प्रदर्शन किया। फिल्म का शो शुरू होने से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सिनेमा हाल के बाहर जमा हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रबंधन को प्रदर्शन बंद करना पड़ा।

शाहरुख के असहिष्णुता संबंधित बयान के विरोध में राजधानी पटना में हिन्द परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने रिजेन्ट सिनेमा हाल के बाहर प्रदर्शन किया और फिल्म ‘दिलवाले’ का प्रदर्शन बंद करने की मांग की।

गोपालगंज में भी विश्व श्रीराम सेना के सदस्यों ने ने शहर में फिल्म दिलवाले के पोस्टर फाड़ दिए और प्रदर्शन किया।

इसके अलावा छपरा और फारबिसगंज में भी विभिन्न संगठनों द्वारा फिल्म के पोस्टर फाड़े गए और फिल्म अभिनेता शाहरुख के पुतले जलाए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493