लिस्बन, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेन और रियल मेड्रिड के पूर्व कप्तान इकेर कासिलास की प्रेमिका सारा कार्बोनेरो दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।
अपनी पत्रकार प्रेमिका के गर्भवती होने की पुष्टि खुद कासिलास ने की है।
कासिलास और कार्बोनेरो ने इंस्टाग्राम पर एक चित्र साझा किया है जिसमे उनका दो साल सा बेटा कार्बोनेरो के पेट पर चुम्बन ले रहा है।
ऐसा कहा जा रहा है कि कासिलास नए साल की शुरुआत में दूसरे बच्चे के पिता बन जाएंगे।
रियल के साथ करियर के 16 अहम साल गुजारने के बाद कासिलास और कार्बोनेरो ने पुर्तगाल के क्लब एफपी पोरटो का रुख किया है।
dharmpath.com dharmpath