पुतिन, ट्रंप एक-दूसरे के कसीदे पढ़ रहे

वाशिंगटन, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऐसा लगता है कि रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने एक-दूसरे की शान में कसीदे पढ़ने के लिए ‘परस्पर प्रशंसा सोसाइटी’ बना ली है।

वाशिंगटन, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। ऐसा लगता है कि रिपब्लिकन पार्टी में राष्ट्रपति पद के दावेदारों में सबसे आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने एक-दूसरे की शान में कसीदे पढ़ने के लिए ‘परस्पर प्रशंसा सोसाइटी’ बना ली है।

मॉस्को में एक वार्षिक संवादादाता सम्मेलन में पुतिन ने ट्रंप को ‘एक विलक्षण और प्रतिभावान हस्ती’ बताया। उन्होंने कहा, “इसमें कोई शक नहीं है कि वह (ट्रंप) एक तेजस्वी और प्रतिभावान व्यक्ति हैं।”

मॉस्को से मिली रपटों में कहा गया है कि पुतिन ने कहा कि ट्रंप राष्ट्रपति पद की दौड़ में सबसे मुकम्मल नेता हैं।

तारीफ का जवाब तारीफ से देने में ट्रंप ने देर नहीं की। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बड़े सम्मान की बात है कि पुतिन उनके बारे में ऐसा सोचते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पुतिन के साथ अच्छी पटेगी।

ट्रंप की चुनावी मुहिम की तरफ से जारी बयान में ट्रंप को यह कहते बताया गया है कि “यह हमेशा बड़े सम्मान की बात होती है कि आपकी तारीफ कोई ऐसा करे जिसका अपने देश और देश से बाहर भी बेहद सम्मान है।”

ट्रंप ने कहा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि रूस और अमेरिका को आतंकवाद खत्म करने और विश्व शांति के लिए मिलकर काम करना चाहिए।”

राष्ट्रपति पद के अन्य रिपब्लिकन दावेदारों से अलग ट्रंप के बारे में कहा जाता है कि वह पुतिन के साथ मिलकर अमेरिका और रूस के रिश्तों को सुधारने की क्षमता रखते हैं।

हाल ही में एक टीवी शो में ट्रंप ने पुतिन को स्थाई दोस्त बताया था।

ट्रंप ने अक्टूबर में कहा था कि वह और पुतिन एक-दूसरे से काफी अलग हैं, लेकिन यह भी सही है कि पुतिन के साथ उनकी अच्छी जमेगी। अभी जो समस्याएं हैं, वे हम दोनों के साथ होने पर नहीं होंगी।

पुतिन ने गुरुवार को ट्रंप के इस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने रूस के साथ एक अन्य गहरे स्तर के रिश्ते की इच्छा जाहिर की थी।

पुतिन ने कहा, “हम इसका स्वागत करने के अलावा और क्या कर सकते हैं? निश्चित ही, हम इसका स्वागत करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493