मुंबई, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि फिल्म ‘शिवाय’ अच्छी तरह बन रही है। फिलहाल अजय फिल्म के मारधाड़ वाले दृश्य की शूटिंग में व्यस्त हैं।
अजय ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “मैं ‘शिवाय’ के मारधाड़ वाले दृश्य की शूटिंग में व्यस्त हूं। फिल्म अच्छी तरह बन रही है और इसके बारे में ताजी जानकारी जल्द ही दी जाएगी।”
निर्देशन के साथ अजय फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभा रहे हैं। इस फिल्म के साथ अभिनेता दिलीप कुमार और अभिनेत्री सायरा बानो की भतीजी सायशा सैगल भी अपने कॅरियर की शुरुआत करने जा रही हैं।
अजय ने मई में फिल्म का पहला चित्र जारी किया था, जिसमें वह भगवान शिव से प्रेरित एक संरक्षक, पालक और विनाशक के रूप में नजर आ रहे थे।
‘शिवाय’ के अलावा, 46 वर्षीय अभिनेता अजय देवगन की ‘बादशाहो’ 2016 में प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath