लुसाने, 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्पेन की महिला हॉकी टीम और न्यूजीलैंड की पुरुष हॉकी टीम को 2016 में रियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिए आमंत्रित किया गया है।
इस बात की घोषणा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने गुरूवार को की। वहीं दक्षिण अफ्रीका खेल परिसंघ एवं ओलम्पिक कमिटी (सासकोक) ने दक्षिण अफ्रीका की पुरुष और महिला हॉकी टीम को मिले आमंत्रण को ठुकरा दिया।
एफआईएच ने अपने एक बयान में कहा ,”यह फैसला रियो ओलम्पिक 2016 के लिए एफआईएच क्वालीफाई सिस्टम के सेक्शन-एफ के तहत लिया गया। जिसके तहत निर्धारित जगह को संबंधित टीम द्वारा नकार दिया जाता है तो वह जगह विश्व हॉकी लीग (एचडब्ल्यूएल) में उससे निचली रैंकिग वाली टीम को दे दी जाएगी।”
नवंबर में दक्षिण अफ्रीका की महिला और पुरुष टीम ने अफ्रीकन हॉकी चैम्पियनशिप का खिताब जीता था इसलिए दोनों टीमों को एफआईएच क्वालीफाई सिस्टम के तहत रियो ओलम्पिक में भाग लेना का आमंत्रण मिला था। लेकिन सासकोक ने आमंत्रण को ठुकराते हुए कहा है,” हमारी टीमों ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में से क्वालीफाई किया है ना की महाद्वीप प्रतियोगिताओं में से।”
अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमिटी (आईओसी) की कार्यकारी कमिटी ने दक्षिण अफ्रीकन हॉकी संघ की ओर से एफआईएच द्वारा आईओसी में की गई अपील के जवाब में कहा है, “ओलम्पिक चार्टर के तहत सभी को राष्ट्रीय ओलम्पिक कमिटी का सम्मान करना चाहिए।”
dharmpath.com dharmpath