प्रधानमंत्री धोरदो पहुंचे, डीजीपी सम्मेलन में शामिल हुए

धोरदो (गुजरात), 18 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुलिस महानिदेशकों के तीन दिवसीय सम्मेलन के लिए शुक्रवार को कच्छ के रण स्थित ‘टेंट सिटी’ धोरदो पहुंचे। इस सम्मेलन का दूसरी बार दिल्ली के बाहर आयोजन हो रहा है। पिछले साल यह सम्मेलन गुवाहाटी में आयोजित किया गया था।

प्रधानमंत्री ने सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में शिरकत की, जिसे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने एक वेबसाइट ‘इंडियन पुलिस इन सर्विस ऑफ द नेशन’ लांच की।

प्रधानमंत्री इसके बाद गृह मंत्री और अन्य प्रतिनिधियों के साथ व्हाइट रण के लिए रवाना हो गए जो टेंट सिटी से कुछ दूरी पर स्थित है। उन्होंने बीएसएफ द्वारा आयोजित किया गया ‘ऊंट शो प्रदर्शन’ देखा। उन्होंने व्हाइट रण में सूर्यास्त देखा और इसके बाद एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया। गृह मंत्री राजनाथ सिंह, गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू और हरिभाई पाथीर्भाई चौधरी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493