जम्मू, श्रीनगर में मौसम की सबसे सर्द रात

श्रीनगर, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं श्रीनगर की शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन दोनों राजधानियों- जम्मू और श्रीनगर में शुक्रवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही।

मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और जम्मू में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “श्रीनगर शहर में शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और जम्मू में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने कहा कहा कि पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 10.5 जिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के लेह और कारगिल जिले में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से 13.7 डिग्री और 10.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कटरा स्थित माता वैष्णो देवी आधार शिविर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, बटोट में 1.0 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बनिहाल में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे और भदरवाह में शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू एवं कश्मीर में ‘चिल्लई कलां’ के नाम से जानी जाने वाली 40 दिनों की सर्द ऋतु की विशेष अवधि 21 दिसम्बर से शुरू हो रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493