यूरो कप में खेल सकते हैं बेंजेमा : डेसचैम्पस

पेरिस, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच दिदिर डेसचैम्पस का मानना है कि रियल मेड्रि़ड के लिए खेलने वाले फ्रांस के खिलाड़ी करीम बेंजेमा ने साथी खिलाड़ी मैथ्यू वालबुएना को सेक्स टेप विवाद में फंसाए जाने के मामले से अपना नाम जोड़ कर गलती की है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक डेसचैम्पस इस मामले की तह में नहीं जाना चाहते और बेंजेमा का बचाव नहीं करना चाहते लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया की दो खिलाड़ियों के बीच की बात है।

डेसचैम्पस ने 2016 में होने वाले यूरो कप में बेंजेमा के खेलने की बात से भी इनकार नही किया है। उन्होंने कहा, “मैं यह मैं यह उनके बचाव में नहीं कह रहा हूं लेकिन आज के समय में जो खिलाड़ीयों के बोलने का तरीक है वह मेरे समय से काफी अलग है।”

फ्रांस फुटबाल संघ ने बेंजेमा को सेक्स टेप मामले के चलते अनिश्चितकाल के लिए निलंबित किया है। इस पर बोलते हुए डेसचैम्पस ने कहा कि फैसला इसका आने में अभी समय है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493