जापान, ऑस्ट्रेलिया सुरक्षा संबंध बढ़ाएंगे

टोक्यो, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता अमेरिका के साथ त्रिपक्षीय सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं।

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके की रपट के मुताबिक, “टोक्यो में शुक्रवार को प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मैलकम टर्नबुल के साथ वार्ता की। सितंबर में पद संभालने के बाद से जापान में टर्नबुल की पहली यात्रा है।”

शिंजो आबे ने कहा कि जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशेष संबंधों में एशिया प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि केंद्रीय भूमिका निभाता है।

दक्षिण चीन सागर में चीन द्वारा कृत्रिम द्वीप विकसित करने की बात को ध्यान में रखते हुए दोनों नेता बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य को रोकने और सैन्य हस्तक्षेप रोकने का आह्वान करने पर सहमत हुए हैं।

आबे और टर्नबुल अमेरिका के साथ त्रिपक्षीय सुरक्षा सहयोग गहरा करने के लिए भी सहमत हुए हैं। दोनों नेता इस बात की पुष्टि की है कि एक संधि पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिससे संयुक्त अभ्यास या आपदा प्रतिक्रिया के लिए एक-दूसरे के देशों में प्रवेश की प्रक्रिया आसान होगी।

टर्नबुल ने द्विपक्षीय समृद्धि के लिए काम करने हेतु अपने देश की तैयारी की बात कही है, और कहा कि जापान और ऑस्ट्रेलिया के मूल्य समान हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493