नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को नेशनल हेराल्ड मामले में पटियाला हाउस अदालत में पेश हुए, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
दोनों नेताओं को अपराह्न् तीन बजे अदालत में पेश होना था, लेकिन वे निर्धारित समय से पहले ही अदालत पहुंच गए।
वे अदालत परिसर से कुछ दूर ही वाहन से उतर गए और अदालत परिसर के भीतर चले गए, जिसके बाद दरवाजे बंद कर दिए गए।
dharmpath.com dharmpath