शोंगजियांग से जुड़ेंगे कोरिंथियंस के मिडफील्डर जेडसन

रियो डी जेनेरियो, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। कोरिंथियंस के साथ ब्राजीलियाई फुटबाल लीग जीतने वाले मिडफील्डर जेडसन चीन के दूसरे स्तर के क्लब तिआनजिन शोंगजियांग के साथ जुड़ेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, कोरिंथियंस के अध्यक्ष रोबटरे डे अंद्रांदे के मुताबिक, तिआनजिन क्लब ने खिलाड़ी के लिए 50 लाख यूरो (54 लाख अमेरिकी डॉलर) का भुगतान किया है।

अंद्रांदे ने कहा, “जब एक क्लब रिहाई खंड के भुगतान के लिए हामी भर देता है, तो कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती। जेडसन ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।”

31 वर्षीय मिडफील्डर जेडसन को कोरिंथियंस को 2015 विजय अभियान का स्टार माना गया है और इसी कारण खिलाड़ी ने तिआनजिन क्लब के कोच वांदेरलेई लुक्समबर्ग का ध्यान अपनी ओर खींचा।

ब्राजील प्रेस के अनुसार, जेडसन ने क्लब के साथ 1.02 करोड़ डॉलर का दो साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493