नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को नेशनल हेराल्ड मामले में पटियाला हाउस अदालत में पेश हुए, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।
दोनों कांग्रेसी नेता पटियाला हाउस अदालत के महानगर दंडाधिकारी लवलीन के समक्ष पेश हुए।
सोनिया और राहुल को 50-50 हजार रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई।
इस मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी, 2016 निर्धारित की गई है।
dharmpath.com dharmpath