मुंबई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। शुक्रवार को प्रदर्शित हुई बड़े बजट की फिल्म ‘दिलवाले’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 20 करोड़ रुपये और ‘बाजीराव मस्तानी’ ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की है।
मुंबई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। शुक्रवार को प्रदर्शित हुई बड़े बजट की फिल्म ‘दिलवाले’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले दिन 20 करोड़ रुपये और ‘बाजीराव मस्तानी’ ने 12 करोड़ रुपये की कमाई की है।
शाहरुख खान, काजोल देवगन, वरुण धवन और कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘दिलवाले’ की टक्कर रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अभिनीत ‘बाजीराव मस्तानी’ से है।
फिल्मोद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि ‘दिलवाले’ के पहले दिन सिनेमाघर भरे हुए थे, वहीं ‘बाजीराव मस्तानी’ भी बेहतर रही।
व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, ‘दिलवाले’ ने 21 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि ‘बाजीराव मस्तानी’ ने 12.80 करोड़ रुपये का व्यापार किया है।
वितरकों ने ‘बाजीराव मस्तानी’ को धीमी शुरुआत के रूप में करार दिया है। उन्होंने कहा कि सप्ताहांत तक दोनों फिल्मों के भाग्य का फैसला होगा।
दिल्ली के वितरक संजय घई ने आईएएनएस को बताया, “यह सब सप्ताहांत पर निर्भर है। हालांकि ‘दिलवाले’ की शुरुआत अच्छी हुई है। मुझे नहीं लगता कि ‘दिलवाले’ सप्ताहांत तक अपनी यह कमाई बरकरार रखेगी। जहां तक ‘बाजीराव मस्तानी’ की बात है, भले ही इसकी शुरुआत धीमी है, लेकिन यह लंबे समय तक चल सकती है। मुझे नहीं लगता कि सप्ताहांत के बाद भी ‘बाजीराव मस्तानी’ की कमाई कम रहेगी।”
गेयटी आकाशगंगा से एक और उद्योग विशेषज्ञ मनोज देसाई ने कहा, “फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को अधिक सराहना मिली है और इसकी प्रशंसा बढ़ती जा रही है। शनिवार को ‘दिलवाले’ के साथ ‘बाजीराव मस्तानी’ भी हाउलफुल थी।”
रणवीर और दीपिका कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, वहीं फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से वे काफी उत्साहित हैं। दीपिका ने कहा, “यह भावुक और शानदार अनुभव है। मैंने अब तक इतनी सराहना नहीं सुनी।”
राजस्थान के व्यापार गुरु सुनील बंसल ने आईएएनएस से कहा,”राजस्थान में विरोध प्रदर्शन के कारण ‘दिलवाले’ के कुछ शो रद्द करने पड़े। जहां तक ‘बाजीराव मस्तानी’ की बात है, इससे महाराष्ट्र में एक-दो केंद्र प्रभावित हैं।”
फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ देश के 3050 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। जबकि कथित तौर पर ‘दिलवाले’ 2700 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। दोनों फिल्मों का बजट 100 करोड़ रुपये से ऊपर है।
dharmpath.com dharmpath