मोडेना (इटली), 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब जुवेंतस के खिलाड़ी स्टीफन लिकस्टीनर का कहना है कि क्लब को कारपी को हल्के में नहीं लेना चाहिए। रविवार को सेरी ए में जुवेंतस का मुकाबला कारपी से होना है।
लिकस्टीनर ने शनिवार को जुवेंतस डॉट कॉम से बातचीत के दौरान कहा, “हमने लगातार अच्छा खेल कर सेरी ए के पहले सात में जगह बनाई है। लेकिन कारपी ने भी नापोली को हरा और फिओरेनटिना के प्रतियोगिता में से बाहर कर दिखाया है कि वह अच्छा खेल मैच जीत सकते हैं। हमें उनसे सावधान रहने की जरूरत है।”
लिकस्टीनर ने कहा, “हमें तैयार रहने की जरूरत है जैसा की हम हर मैच में करते हैं। मैच शुरु होने का समय हमारे मुताबिक नहीं है। हम मुख्यता शाम के समय में खेलते हैं।”
उन्होंने कहा, “हमें चैम्पियनशिप में आगे जाना है इसलिए हम प्वाइंट नहीं गंवा सकते। मैं चिंतित नहीं हूं क्योंकि हम पेशेवर खिलाड़ी हैं जिन्हें ऐसे माहौल की आदत होती है।”
dharmpath.com dharmpath