तुर्की : सेना ने पीकेके के 68 लड़ाकों को मार गिराया

तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी एनातोलिया ने अधिकारी के हवाले से कहा कि तुर्की सुरक्षा बल ने दक्षिण पूर्वी तुर्की के सिरनाक प्रांत के सिलोपी और सिज्रे कस्बों में पिछले चार दिनों से आतंकवाद रोधी अभियान चला रखा है।

अभियान में हालांकि एक तुर्की सैनिक की भी मौत हो गई, जबकि 22 अन्य तुर्की सैनिक और पुलिस अधिकारी घायल हो गए।

पीकेके ने 2013 में अंकारा के साथ संघर्ष विराम समझौता किया था, लेकिन 20 जुलाई को दक्षिण पूर्वी प्रांत सानलिउर्फा के सुरुक कस्बे में एक आत्मघाती बम विस्फोट के साथ ही संघर्ष विराम समझौता टूट गया। इस विस्फोट में 33 कुर्द समर्थक वाम दल के कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी।

संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद से जुलाई से ही दक्षिण पूर्वी तुर्की में पीकेके आतंकवादियों के खिलाफ वृहद सैन्य अभियान चलाए जा रहे हैं और तनाव की स्थिति बनी हुई है।

तुर्की, यूरोपीय संघ और अमेरिका ने पीकेके को आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493