भोपाल। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रोफेसर कॉलोनी में तीन दिवसीय कलशारोहण समारोह कल शुरू हुआ। मंदिर में कलशारोहण कल किया जाएगा। आज मंदिर में मुनिश्री प्रशांतसागर व मुनिश्री निर्वेगसागर के सानिध्य में यागमंडल विधान का आयोजन किया गया। समाज के प्रवक्ता सुनील जैनाविन व अंशुल जैन ने बताया कि इसके पूर्व कल जैन मंदिर चौक से कलश यात्रा निकाली गई। सबसे आगे केसरिया ध्वज पताकाएं लहराई जा रही थीं। कलश यात्रा में 12 फीट ऊंचा व दो क्विंटल वजन का विशाल स्वर्ण कलश श्रद्घा एवं आस्था का केन्द्र था।
dharmpath.com dharmpath