सूरत, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत ने अवध राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैम्पियनशिप की मिश्रित युगल स्पर्धा में रविवार को दो पदक पक्के कर लिए।
सिंगापुर की शीर्ष वरीय जोड़ी लिन ह्यू और झोऊ यिहान ने एंथनी अमलराज और के. शामिनी की भारतीय जोड़ी को 11-3, 11-3, 11-9 से हरा दिया।
सेमीफाइनल में अब सिंगापुर की जोड़ी एक अन्य भारतीय जोड़ी सौम्यजीत घोष और मौमा दास से भिड़ेगी।
सौम्यजीत-मौमा की जोड़ी ने सिंगापुर की ही दूसरी वरीय जोड़ी चेन फेंग और यी र्हग ह्वे को 13-11, 11-1, 11-6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
जी. साथियान और अंकिता दास की भारतीय जोड़ी ने वहीं तीसरी वरीय जोड़ी डेविड मैक्बेथ और कारिना ले फेवरे को 11-4, 9-11, 11-2, 11-5 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल में अब साथियान-दास को भारत की ही एक अन्य जोड़ी सनिल शेट्टी और मणिका बत्रा से भिड़ना होगा।
सनिल-मणिका की जोड़ी ने सिंगापुर की ही एक अन्य जोड़ी च्यू झे यू क्लेरेंस और लिन ये को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
dharmpath.com dharmpath