थाईलैंड में हवाईअड्डों की सुरक्षा कड़ी

बैंकॉक, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। थाईलैंड में हवाईअड्डों के प्रशासकों और वहां कारोबार कर रहे कारोबारियों को एक नए व्यापक सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत लाया जाएगा, जिसे अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है।

बैंकॉक पोस्ट की रविवार की रपट के मुताबिक, ‘सिविल एविएशन अथॉरिटी ऑफ थाईलैंड’ (सीएएटी) के प्रमुख चुला सुकमनोप ने कहा कि कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की ‘अंतर्राष्ट्रीय सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन’ (आईसीएओ) द्वारा तय निर्देशों का पालन करने का प्रयास करेगा।

नए कार्यक्रम में कई जरूरी प्रक्रियाएं शामिल हैं, जिनमें प्रशासकों, हवाई यातायात सेवा प्रदाताओं, हवाईअड्डा कर्मियों और विमानन सुरक्षा से जुड़े अन्य लोगों के लिए अपनी योजनाओं को सीएएटी द्वारा लेखा परीक्षण (ऑडिट) के लिए पेश करना अनिवार्य है।

इसमें हर कदम पर विमानन सुरक्षा के लिए नियम और कायदे बनाए गए हैं, जिनमें विमान चालक दल के सदस्यों से लेकर जमीन पर मौजूद कर्मचारियों और हवाईअड्डों पर मौजूद दुकानों के लिए कठोर सुरक्षा नियम शामिल हैं।

योजनाएं आगामी वर्ष में पेश की जानी जरूरी हैं और इन्हें 2017 में आईसीएओ के ‘यूनिवर्सल सिक्युरिटी ऑडिट प्रोग्राम’ द्वारा ऑडिट किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493