पूनम पांडेय का क्रिसमस पर खास वीडियो

मुंबई, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। चर्चित अभिनेत्री पूनम पांडेय ने बताया है कि वह अपने ट्विटर प्रशंसकों को 25 दिसंबर के दिन अपनी खास वीडियो का तोहफा देंगी।

पूनम पांडेय ने फरवरी 2011 में माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर शुरुआत की, इसके बाद ट्विटर पर उनके 7,18,057 प्रशंसक हैं।

पूनम ने आईएएनएस कहा, “मैं जब से ट्विटर से जुड़ी हूं, मेरे काफी प्रशंसक हो गए हैं। उन्होंने मेरा समर्थन किया और मेरी प्रशंसा की, लेकिन उनकी शिकायत है कि मैं नियमित रूप से वीडियो अपलोड नहीं कर रही हूं, इसलिए मैंने सोचा कि मैं अश्लील वीडियो साझा करूं और क्रिसमस से बेहतर और कौन-सा अवसर हो सकता है।”

‘नशा’ की अभिनेत्री ने पिछले साल की शुरुआत में एक वीडियो साझा की थी, उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य पिछली योगा वीडियो से अधिक ज्वलंत वीडियो बनाने का है और मुझे उम्मीद है कि यह भी हिट होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493