डीडीसीए मामले पर जांच आयोग गठित करेगी दिल्ली सरकार

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने रविवार को कहा कि दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) प्रकरण की जांच के लिए एक जांच आयोग गठित करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली सरकार ने पूर्व सॉलिसिटर जनरल गोपाल सुब्रमण्यम से इस आयोग की अध्यक्षता करने के लिए कहा है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर डीडीसीए में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि जेटली 13 वर्षो तक डीडीसीए के अध्यक्ष रहे।

जेटली ने हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493