बोलीविया में मूल निवासियों की परंपरागत स्कर्ट पहनकर विरोध जताया

बोलीविया की मूल निवासियों द्वारा पहनी जाने वाली पोलेरा पहनकर गोंजालेज संवाददाता सम्मेलन में आए। उनके साथ चार अन्य सांसद थे, जिन्होंने भी यह परंपरागत स्कर्ट पहन रखी थी।

गोंजालेज ने शुक्रवार को कहा, “हम पोलेरा के पक्ष में खड़े हैं और उन महिलाओं के पक्ष में खड़े हैं, जो इसे पहनती हैं। हमारा मानना है कि यह इच्छा कि किसी का मजाक उड़ाने या दंडित करने के लिए उसे पोलेरा पहना दो, उन लोगों की ही हो सकती है जो ये नहीं समझते कि हम किस देश के रहने वाले हैं।”

काकुइयावीरी नामक शहर में बीते हफ्ते नागरिकों ने महापौर को बोलीवियाई महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली पोलेरा, कोट और टोपी पहनाई थी। यह कदम सार्वजनिक कोष के खराब उपयोग की वजह से महापौर को दंडित करने के मकसद से उठाया गया था।

राष्ट्रपति इवो मोरालेस ने गुरुवार को इसका विरोध किया था। उन्होंने कहा, “मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। दंडित किया जाना चाहिए, लेकिन पोलेरा के जरिए नहीं। न्याय प्रक्रिया इससे निपटेगी।”

मोरालेस ने पोलेरा की सुंदरता की भी चर्चा की और कहा कि बोलीविया के समाज को इसके पक्ष में होना चाहिए और इसका इस्तेमाल महिलाओं को नीचा दिखाने में नहीं होना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493