केंडल की तस्वीर वाले ‘वॉग ब्राजील’ के नए संस्करण का अनावरण

न्यूयॉर्क, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिकी मॉडल केंडल जेनर ने ‘वॉग ब्राजील’ पत्रिका के जनवरी, 2016 के संस्करण का अनावरण किया है। वह इस संस्करण के मुखपृष्ठ पर नजर आएंगी।

वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, केंडल ‘वॉग ब्राजील’ के जनवरी संस्करण के मुखपृष्ठ पर दिखाई देंगी। शनिवार को इस संस्करण का आवरण किया गया।

आवरण की मुख्य तस्वीर में केंडल ने मशहूर फैशन ब्रांड ‘डायर’ की बिना बांह की पोशाक पहने नजर आ रही हैं और वह मुस्कुराती हुईं अपने खूबसूरत बालों में उंगलियां फेरती दिखाई दे रही हैं।

केंडल की तस्वीरें रसेल जेम्स ने खींची हैं, जिन्हें उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ‘अपने पसंदीदा लोगों में से एक बताया’ है।

केंडल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “अगर कोई मेरे मॉडलिंग करियर के बारे में जानता है, तो वह यह भी जानता होगा कि मेरी सफलता में उनका(रसेल) बहुत बड़ा हाथ है।”

उन्होंने लिखा, “रसेल आपके साथ इस कवर के लिए काम करने में मजा आया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493