श्रीनगर में सबसे सर्द रात

श्रीनगर, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार को मौसम की सबसे सर्द रात रही। यहां सोमवार से कड़ाके की सर्दी की 40 दिनों की अवधि भी शुरू हो गई, जिसे ‘चिल्लई कलां’ कहा जाता है।

क्षेत्रीय मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है।”

जम्मू एवं कश्मीर में सोमवार को लद्दाख क्षेत्र का लेह शहर सबसे ठंडा शहर रहा। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 11 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

इसी के साथ जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री, कटरा कस्बे में स्थित माता वैष्णो देवी आधार शिविर में 5.3 डिग्री, बटोत में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा बनिहाल में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री और भदरवाह कस्बे में शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493