करीना की ‘की एंड का’ अगले साल 1 अप्रैल को रिलीज

मुंबई, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। फिल्मकार आर. बाल्की की रोमांटिक फिल्म ‘की एंड का’ अगले साल एक अप्रैल को रिलीज होगी। इसमें करीना कपूर और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म में अर्जुन करीना के पति की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि करीना एक करियर उन्मुख महिला की भूमिका में दिखेंगी।

अर्जुन के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म ‘की एंड का’ अगले साल एक अप्रैल को रिलीज होगी।”

फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन अतिथि भूमिका में हैं।

अर्जुन फिलहाल स्टंट आधारित छोटे पर्दे के मशहूर टेलीविजन रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ की मेजबानी करने की तैयारी में हैं। उन्होंने अर्जेटीना में इसकी शूटिंग पूरी कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493