रवि तेजा के साथ काम कर सकती हैं एमी जैक्सन

चेन्नई, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटिश मॉडल और अभिनेत्री एमी जैक्सन तेलुगू फिल्म अभिनेता रवि तेजा की आगामी तेलुगू फिल्म में काम कर सकती हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म निर्माता एमी के साथ बात कर रहे हैं। अगर सब कुछ योजना के अनुरूप रहा तो एमी रवि के साथ पहली बार काम करेंगी। लगभग दो सप्ताह में यह स्पष्ट हो जाएगा।”

फिल्म के निर्माता के. एल. दामोदर हैं और इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

सूत्र के मुताबिक, “शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है। शूटिंग की डेट्स तय की जा रही हैं, क्योंकि रवि अभी दो अन्य फिल्मों के लिए भी काम कर रहे हैं।”

एमी की अंतिम तेलुगू फिल्म 2014 की मारधाड़ से भरपूर फिल्म ‘येवडु’ थी।

फिल्म का निर्देशन चक्री करेंगे। बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493