स्पेन के प्रधानमंत्री बनाएंगे नई सरकार

मैड्रिड, 21 दिसम्बर (आईएएनएस)। आम चुनावों में स्पेन के प्रधानमंत्री मारिआनो राजॉय की पीपुल्स पार्टी (पीपी) सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में उबरी है। ऐसे में वह अब एक नई सरकार बनाएंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पीपुल्स पार्टी 2011 के चुनावों की अपेक्षा रविवार को कांग्रेस(संसद) में 37 लाख वोट और 63 सीटें हार गईं। उसे बहुमत बनाने के लिए 176 सीटों की जरूरत थी, लेकिन वह 123 सीटें ही जीत पाईं।

हालांकि यह सोशलिस्ट (90), वामपंथी पोडेमोस (69) और सिटीजन्स (40) से काफी आगे रही।

राजॉय ने मेड्रिड स्थित अपने पार्टी मुख्यालय की बालकनी में खड़े होकर कहा, “यह अब भी स्पेन में पहली राजनीतिक ताकत है।”

उन्होंने कहा, “हमने एक बार फिर चुनाव जीता है। चुनाव जीतने वाले को कोशिश करनी चाहिए और सरकार बनानी चाहिए।”

प्रधानमंत्री के इस बयान का सोशलिस्ट नेता प्रेडो सांचेज ने समर्थन किया, जिसकी पार्टी की इन आम चुनावों के नतीजों में भद्द पिट गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493