शेनझेन के औद्योगिक पार्क में हुए भूस्खलन के बाद यहां राहतकार्यो में जुटे बचावकर्मियों की संख्या अब 2,906 हो गई है। वहीं, मलबे हटाने के लिए पहली बार 78 उत्खनक काम पर लगाए गए हैं।
हादसे में बेकार पड़ी निर्माणाधीन सामग्रियों का अंबार ढह गया। इस हादसे के बाद से 49 पुरुष और 32 महिलाएं लापता हैं।
शेनजेन के उपमहापौर लिउ किंगसेंग ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह भूस्खलन 3,80,000 वर्ग मीटर क्षेत्र के दायरे में 10 मीटर की गहराई में हुआ। भूस्खलन में 14 कारखाने, दो कार्यालय, एक कैंटीन, तीन शयनगृह और कम ऊंचाई की 13 इमारतों सहित 33 इमारतें जमींदोज हो गईं।
बचाव कार्यो में शामिल 200 भूवैज्ञानिकों और गैस विशेषज्ञों के दल का कहना है कि अब और भूस्खलन की आशंका नहीं है।
dharmpath.com dharmpath